रीवा. अग्नि को साक्षी मानकर जिसका जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया था उसके साथ ही युवक ने दरिंदगी की। मामला रीवा का है यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाए। दरिंदगी का शिकार हुई महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि वो पहले अपनी फरियाद लेकर महिला थाने पहुंची थी लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई जिसके बाद एसपी कार्यालय पहुंची और तब कहीं जाकर उसकी शिकायत दर्ज हो पाई।