सीधी. मध्यप्रदेश के सीधी में मोहब्बत के रिश्तों की मर्यादा को लांघने का मामला सामने आया है। मौसी-भांजे में हुई मोहब्बत के बारे में परिजन को उस वक्त जानकारी लगी जब मौसी गर्भवती हो गई। घरवालों को पता चला तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया लेकिन मोहब्बत में डूबे प्रेमी युगल मौसी-भांजे एक दूसरे से शादी करने के लिए अड़े रहे। परिवार नहीं माने तो दोनों ने जान देने की कोशिश की और सोन नदी के पुल से छलांग लगा दी। शनिवार की सुबह दोनों पर राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।