चौथी बार की ऐसी हरकत, बेटी के कहने पर की शिकायत
बंधौरा चौकी प्रभारी ने बताया कि पति की इस करतूत की सूचना महिला ने बेटी को दी, जो घटना के वक्त ससुराल में थी। मां का दर्द सुनकर वह मायके आई और उसे साथ लेकर चौकी पहुंची। बेटी की मौजूदगी में महिला ने शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी पति पर मारपीट, बंधक बनाने और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि पति ने चौथी बार इस तरह की हरकत की है। अप्रैल 2018 में पहली बार उसने पिटाई की थी और प्राइवेट पार्ट की सिलाई की थी। इसके बाद आरोपी ने दो बार और ऐसी ही वारदात की। महिला ने कहा कि तीन बार लोक लज्जा के चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था, लेकिन अब प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।