19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ का बड़ा हमला, कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा फिर सौदेबाजी करेगी

Karnataka Election Results- मुरैना में कमलनाथ ने भाजपा पर किया बड़ा हमला...।

2 min read
Google source verification
kamal01.png

एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शनिवार को सुबह मुरैना में थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। यह निश्चित है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। बीजेपी का यह प्रयास होगा कि वो छोटी पार्टियों से मिलकर खरीद-फरोख्त करेंगे। जैसा सौदेबाजी उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से शुरू की थी। जैसा वो हमेशा करते आए हैं। नाथ ने कहा कि हमारा ध्यान हमारे संगठन की मजबूती पर है।

कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 5 माह बाद होने वाला चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा। मुझे विश्वास है कि मतदाता साथ देंगे। यह किसी पार्टी का चुनाव नहीं यह मध्यप्रदेश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। हर जगह हड़ताल, डाक्टरों की हड़ताल, वकीलों की हड़ताल हो रही है। कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है।

शिवराज सिंह ने इतने सालों बाद बहनों को याद किया। उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया। वे अपना पाप धोने का काम कर रहे हैं। भाजपा पूरा प्रयास करेगी सौदा करने का। सौदाबाजी इनका डीएनए बन गया है। हमारी सरकार आएगी और सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा।

कमलनाथ ने अपने बयानों में स्पष्ट रूप से कहा है कि दो साल पहले मध्यप्रदेश मे ंजो हुआ वह होने का डर उन्हें कर्नाटक में भी है। कर्नाटक के रुझान स्पष्ट हैं कि हमारी सरकार बन रही है। मध्यप्रदेश में 2018 में हमारे पास भी बहुमत था, लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली और फिर कमलनाथ की जगह शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सीएम बन गए थे।

मुरैना की सभी सीटों को जिताने की अपील

यहां सभा को भी संबोधित करते हुए कहा कि शिवराजजी के दोनों हाथ व्यस्त हैं, एक हाथ से अत्याचार और दूसरे हाथ से भ्रष्टाचार हो रहा है। आप कमलनाथ का साथ मत देना, आप सच्चाई का साथ देना। हमारे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। आपके शक्कर के कारखाने, किसानों की बात, रोजगार की बात, बिजली और सड़क की बात है, लोगों के लिए यह चुनौती हैं। नाथ ने कहा कि आपको विकास का एक नया इतिहास बनाना है तो सच्चाई का साथ दे दीजिएगा। मुझे भरोसा है कि हमारी चंबल की जनता जिनका खून बहादुर खून है, इन्होंने सच्चाई पहचानी तो मुरैना की सब सीटें कांग्रेस की आएंगी, मुरैना जिले का झंडा मध्यप्रदेश में लहराएगा।