5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना में बदमाशों ने ट्रैक्टर-बाइक उठाने का किया प्रयास, भागे बदमाश

-सीसीटीवी कैमरा देखकर युवक ने किया ग्रामीणों को अलर्ट, बदमाशों के हाथों में थी पिस्टल, धारदार हथियार

2 min read
Google source verification
मुरैना में बदमाशों ने ट्रैक्टर-बाइक उठाने का किया प्रयास, भागे बदमाश

मुरैना में बदमाशों ने ट्रैक्टर-बाइक उठाने का किया प्रयास, भागे बदमाश

मुरैना. रिठौरा थाना क्षेत्र के उराहना गांव में रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात को हथियारों से लैस होकर तीन बदमाश आए और उन्होंने टै्रक्टर-ट्रॉली, बाइक व सामान चोरी करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग निकले। गांव में बदमाशों की आमद की जानकारी एक युवक को सीसीटीवी कैमरे से मिली, उसने फोन करके ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया था।
जानकारी के अनुसार बदमाश रात १२:३० बजे नईमुद्दीन खान के घर में घुसे। नईमुद्दीन की बिटिया आठ दिन पूर्व शादी हुई थी, इन दिनों वह मायके में ही थी। बदमाशों ने घर में घुसकर बिटिया के कपड़े बैग में भर लिए थे और जेवर समेटते, उससे पहले परिवार के लोग जाग गए और बदमाश थैला छोडक़र भाग गए। बदमाश एक बजे शाकिर हुसैन के टै्रक्टर- ट्रॉली को स्टार्ट कर रहे थे, आहट मिलने पर शाकिर का भतीजा सुहेल जाग गया और उसने सीसीटीवी कैमरा देखकर अपने परिवार सहित गांव के लोगों को फोन कर दिया। बदमाश वहां से भाग गए और दुस्साहसी बदमाश डेढ़ बजे मोलाना इस्लाम की बाइक में मास्टर चाबी लगाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ग्रामीण पहले से अलर्ट थे इसलिए बदमाशों को खदेड़ दिया। बदमाश भागते समय मोटरसाइकिल में मास्टर चाबी लगी छोड़ गए। उस चाबी को ग्रामीणों ने रिठौरा पुलिस के हवाले कर दिया है। रिठौरा पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
नहीं लगा बदमाशों का सुराग
रिठौरा थाना पुलिस २४ घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नही लगा सकी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। पुलिस फुटेज में आए चेहरे से अपराधियों का मिलान कर रही है।

नहीं लगा बदमाशों का सुराग
रिठौरा थाना पुलिस २४ घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नही लगा सकी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। पुलिस फुटेज में आए चेहरे से अपराधियों का मिलान कर रही है।