10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरैना में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दब गई मां और 2 बेटे, मौत से पसरा मातम

Morena House collapsed News बारिश के कारण इमारतें ढह रहीं हैं जिससे लोगों की जानें भी जा रहीं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Morena House collapsed News House collapsed in Khaneta village of Morena

Morena House collapsed News House collapsed in Khaneta village of Morena

Morena House collapsed News एमपी में बारिश के कारण इमारतें ढह रहीं हैं जिससे लोगों की जानें भी जा रहीं हैं। एक ऐसा ही जानलेवा हादसा मुरैना में हुआ। यहां एक पुराना मकान टूट गया। मकान की छत भरभराकर गिर गई जिससे अंदर सो रहे परिजन मलबे में दब गए। हादसे में तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई जिससे गांवभर में मातम पसर गया है।

मुरैना के पास खनेता गांव में यह हादसा हुआ। यहां मंगल-बुधवार की दरमियानी रात मकान गिर गया। मकान की छत अंदर सो रहे दो बच्चों और उनकी मां पर गिरी जिससे तीनों मलबे में दब गए। मां और एक बेटा बुरी तरह घायल हो गए जबकि एक अन्य बेटे की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Breaking – एमपी में अमरकंटक एक्सप्रेस में लगी आग, लपटों से घिरे सरपट दौड़ती ट्रेन के एसी कोच

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खनेता में लगातार हो रही बारिश के कारण दलवीर सिंह के पुराने मकान की छत धराशायी हो गई। उनकी पत्नी सुमन और बेटे कान्हा तथा नीतेश मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर गांववाले दौड़े और मलबा हटाने लगे। करीब 45 मिनट बाद मलबे में दबे सुमन, कान्हा और नीतेश को बाहर निकाला जा सका।

तीनों को तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने तीन साल के नीतेश को मृत घोषित कर दिया। छह साल के कान्हा की हालत भी नाजुक। मां सुमन माहौर की हालत भी खराब है। सिविल लाइन पुलिस घटना की जांच कर रही है।