1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट कटा तो भाजपा और कांग्रेस के इन विधायकों ने थामा बसपा का दामन

MP Assembly Election 2023, विधानसभा चुनाव के लिए टिकट कटते ही भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्टों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_and_congress_former_mla_join_bsp_before_mp_assembly_elections.jpg

MP Assembly Election 2023, विधानसभा चुनाव के लिए टिकट कटते ही भाजपा-कांग्रेस के असंतुष्टों ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह ने टिकट कटने के 18 घंटे के भीतर जौरा में आयोजित चुनावी सभा में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली, वह मंच पर जौरा से बसपा प्रत्याशी सोनेराम कुशवाह के साथ बैठे नजर आए। वहीं मुरैना विधानसभा से 3 बार भाजपा के टिकट से चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री रहे रुस्तम ङ्क्षसह के बेटे राकेश ङ्क्षसह ने भी दिल्ली में बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम के समक्ष बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी पहली बार सिंधिया स्कूल में, हजारों जवान सुरक्षा में तैनात, किला बना छावनी
ये भी पढ़ें : एयरबेस से उड़ेगा पीएम का हेलिकाप्टर, आज इन रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

कमलनाथ जी ने पार्टी के सशक्त सिपाही को नहीं देखा: मुरैना विधानसभा से कांग्रेस विधायक राकेश मावई भी टिकट कटने से क्षुब्ध हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर की पैठ दिल्ली-भोपाल में बैठे नेताओं में हो सकती है लेकिन मेरी पैठ क्षेत्र में है, यह बात मैने आलाकमान को भी बताई। लेकिन कमलनाथ जी ने पार्टी के सशक्त सिपाही को नहीं देखा, उन्होंने अपने व्यक्ति को देखा। मैं अब घर बैठूंगा, पार्टी के लिए काम नहीं करूंगा और न मेरा कोई कार्यकर्ता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेगा।

ये भी पढ़ें :सांसद, विधायकों सहित 356 को मिली शस्त्र अपने पास रखने की छूट, लेकिन इन पर कड़ी नजर
ये भी पढ़ें :6 विधानसभा में 9595 ने दबाया नोटा का बटन, डबरा में सबसे ज्यादा दिखी थी नाराजगी