25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: 2020 में 23 से घटकर 14 फीसदी रह गया बसपा का वोट बैंक, तो कांग्रेस ने 2020 में जीतीं तीन सीटें

2013 तक जिले की छह सीटों पर प्रभावी बहुजन समाज पार्टी का वोट बैक 23.46 प्रतिशत था, लेकिन 2018 में यह घटकर 17.94 और 2020 में 14 प्रतिशत रह गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 2018 में कांग्रेस ने छह में से छह और 2020 में पांच में से तीन सीटें जीतीं...

2 min read
Google source verification
mp_election_history_of_morena.jpg

2013 तक जिले की छह सीटों पर प्रभावी बहुजन समाज पार्टी का वोट बैक 23.46 प्रतिशत था, लेकिन 2018 में यह घटकर 17.94 और 2020 में 14 प्रतिशत रह गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 2018 में कांग्रेस ने छह में से छह और 2020 में पांच में से तीन सीटें जीतीं। जिन सीटों पर बहुजन समाज पार्टी का वोट बैंक बढ़ा, वहां या तो बसपा जीती अथवा भाजपा-कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा। 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर छह सीटों में से चार पर बहुजन समाज पार्टी ने मजबूत प्रत्याशियों को उतारा है, जिन्होंने मुकाबले को त्रिकोणीय कर दिया है। देखना यह है कि अब इन भाजपा-कांग्रेस में से किसे नुकसान उठाना पड़ेगा।

4 सीटों पर बसपा कर सकती उलटफेर
जिले की सबलगढ़, सुमावली, मुरैना व दिमनी सीट पर इस बार बहुजन समाज पार्टी के मजबूत प्रत्याशियों ने भाजपा-कांग्रेस के बीच दीवार खड़ी कर दी है। कुल मिलाकर बसपा प्रत्याशी अपना वोट प्रतिशत जितना बढ़ाएंगे, उतना ही भाजपा-कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएंगे।

बसपा का वोटबैंक घटने के तीन कारण
1. 2 अप्रैल 2018 में आरक्षण को लेकर हुए उपद्रव के बाद बसपा का वोट बैंक तेजी से कांग्रेस की ओर शिफ्ट हुआ।
2. बसपा प्रत्याशियों के जीतने के बाद दूसरे दलों में विलय।
3. बसपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की संभाग में तेजी से कम होती सक्रियता।

2013 में विसवार वोट प्रतिशत व विजयी पार्टी
विस भाजपा कांग्रेस बसपा विजेता
- सबलगढ़ 41.29 24.68 14.54 भाजपा
- जौरा 25.94 27.23 20.75 भाजपा
- सुमावली 39.81 26.64 30.71 भाजपा
- मुरैना 40.24 15.48 39.03 भाजपा
- दिमनी 26.65 34.09 35.78 बसपा
- अंबाह 34.48 18.12 44.62 बसपा

2018 में विसवार वोट प्रतिशत व विजयी पार्टी
विस भाजपा कांग्रेस बसपा विजेता
- सबलगढ़ 29.91 35.60 29.91 कांग्रेस
- जौरा 23.29 34.45 25.14 कांग्रेस
- सुमावली 32.72 41.07 10.66 कांग्रेस
- मुरैना 31.83 45.62 13.99 कांग्रेस
- दिमनी 36.16 49.23 17.76 कांग्रेस
- अंबाह 23.79 29.89 17.75 कांग्रेस

2020 में विसवार वोट प्रतिशत व विजयी पाटीँ विस भाजपा कांग्रेस बसपा विजेता
- सबलगढ़ — — — —
- जौरा 38.95 31.19 27.82 भाजपा
- सुमावली 45.15 51.65 2.06 कांग्रेस
- मुरैना 31.82 35.67 28.83 कांग्रेस
- दिमनी 34.74 54.74 7.15 कांग्रेस
- अंबाह 42.17 30.82 6.56 भाजपा

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: 72 साल में जिले से चुने गए 19 विधायक, सिर्फ एक बना मंत्री
ये भी पढ़ें :mp election 2023 700 रुपए खर्च करके 700 वोट से जीते थे नन्नाजी, चार बार लगातार रहे विधायक