
MP NEWS: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री गिर्राज दंडौतिया सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुए हैं। डंडौतिया एक शादी समारोह से लौटकर आ रहे थे तभी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को कैलारस के पास सामने से आ रही एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंडौतिया के साथ उनका निजी सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुआ है जिन्हें राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया अपने समर्थकों के साथ कैलारस क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। कैलारस से लौटते वक्त सामने से आ रही यात्री बस ने उनके वाहन को तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व मंत्री के वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। वहीं पूर्वमंत्री गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा।
एक्सीडेंट में पूर्व मंत्री गिर्राज डंडौतिया का पैर फ्रैक्टर हुआ है जबकि उनके निजी सुरक्षाकर्मी को भी चोटे आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया। जहां से डंडौतिया को दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग गए। घटना बुधवार रात की है।
Published on:
08 May 2025 10:09 pm

बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
