6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान की लंबाई 116 फीट, निगम से 150 फीट का कराया नामांतरण

- पूर्व पार्षद सहित अन्य लोगों ने जीवाजी गंज में बने मकान का कराया फर्जी तरीके नामांतरण, थाने में की शिकायत

2 min read
Google source verification
मकान की लंबाई 116 फीट, निगम से 150 फीट का कराया नामांतरण

मकान की लंबाई 116 फीट, निगम से 150 फीट का कराया नामांतरण

मुरैना. शहर के हृदय स्थल जीवाजी गंज 116 फीट लंबे मकान की पूर्व पार्षद सहित अन्य लोगों ने नगर निगम से 150 फीट का फर्जी तरीके से नामांतरण करा लिया है। जिसकी शिकायत दिनेश यादव निवासी जीवाजी गंज मुरैना ने सिटी कोतवाली में आवेदन देकर की है।
शिकायत में बताया है कि मेरे मकान का ममता राजपूत, अजय सिंह निवासी ग्राम लालौर, राजकुमार यादव, पूर्व पार्षद गौरव यादव, वीरेन्द्र तथा रिंकू राजपूत के द्वारा षडयंत्र कर फर्जी नामांतरण आदेश कराकर उक्त आदेश के आधार पर कूटरचित विक्रय पत्र तैयार कराया गया है। शिकायत में यह भी बताया है कि प्रार्थी दिनेश यादव का पैत्रिक भवन गर्ग नर्सिंग होम वाली गली जीवाजीगंज मुरैना में स्थित है जिसकी लम्बाई 116 फीट तथा चौडाई 15 फीट होकर कुल क्षेत्रफल 1740 वर्गफीट है उक्त भवन प्रार्थी के पिता ओमप्रकाश यादव के नाम से स्थित रहा जिनका स्वर्गवास हो जाने के उपरांत उक्त भवन तीन भाई, एक बहन व मां को मिलाकर पांच हिस्से होना चाहिए किन्तु भाई विकम के देहांत के उपरांत विक्रम की पत्नी ममता के द्वारा अपने परिचित व्यक्तियों से मिलकर साजिशपूर्वक षडयंत्र किया है, बारिसों के नाम को छिपाते हुए कूटरचित फर्जी शपथपत्र तैयार कराकर फर्जी तरीके से नामांतरण कराया गया। दिनेश यादव तीन भाई, एक बहन व मां के नाम नामांतरण होना चाहिए था लेकिन सिर्फ तीन लोगों के नाम किया गया है। बीते रोज उक्त लोग गुंडों को लेकर मकान खाली कराने पहुंचे तो मामला कोतवाली थाने पहुंच गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सूचना प्रकाशित हुई उसी दिन कर दिया नामांतरण
नगर निगम में पहले आओ पहले पाओ का काम चल रहा है। यहां पंचायत सचिवों को राजस्व विभाग सौंप दिया है जो नामांतरण के नाम पर मनमाने रुपए वसूल रहे हैं। बिना पैसे के यहां नामांतरण के लिए लोग महीनों चक्कर लगाते हैं लेकिन दिनेश यादव वाले मकान की जिस दिन सूचना प्रकाशित हुई, उसी दिन नामांतरण कर दिया गया। इसमें नगर निगम के राजस्व अधिकारी की मिली भगत रही है। अगर जांच हुई तो राजस्व अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज हो सकता है।