
बिटियाओं की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी टीम नेकी की दीवार
मुरैना. जैन युवा मंडल एवं हेल्प मुरैना द्वारा संयुक्त रूप से जैन मंदिर स्थित धर्मशाला में रविवार को ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर सोनू बंसल के परिवार की दो बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी नेकी की दीवार ने ली है। यहां बता दें कि दोनों बेटियां सोनू की सगी भतीजी हैं, उनका पिता व सोनू का भाई विष्णु बंसल तीन साल पहले दुनिया छोड़ चुके हैं और कोरोनाकाल में सोनू बंसल के पिता केशव चंद बंसल भी चल बसे हैं। सोनू परिवार में एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति है, उसकी भी प्राइवेट नौकरी है जिससे परिवार का भार उठाने में दिक्कत आ रही थी। तब टीम नेकी की दीवार उसकी मदद के लिए आगे आई। शिविर के दौरान सोनू बंसल को ११०५० रुपए का तीन महीने का राशन भी दिया गया। इस अवसर पर जगदीश चंद जैन, धर्मेन्द्र कुमार जैन एडवोकेट, संजीव जैन हलवाई आदि के द्वारा राशन दिया गया। टीम नेकी की दीवार के मनोज जैन ने कहा कि सोनू बंसल के भाई की दो बेटियां हैं, उनकी पढ़ाई का जिम्मा नेकी की दीवार ने लिया है। इस शिविर में ४५० लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच हुई है। जिससे भविष्य में किसी जरूरतमंद को त्वरित ब्लड उपलब्ध हो सके। अक्सर जब किसी को ब्लड की आवश्यकता होती है तो ब्लड देने वाले का पहले ब्लड ग्रुप चेक कराया जाता है। अब यह सूची बन चुकी है कि किसी व्यक्ति का कौन सा ग्रुप है, जरूरत के समय संबंधित व्यक्ति को कॉल किया जा सकता है जिससे पीडि़त की मदद हो सकेगी।
Published on:
11 Oct 2021 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
