
महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहा अंगूर से भरा ट्रक पलटा, ट्रैफिक जाम
मुरैना. नासिक महाराष्ट्र से अंगूर से भरकर दिल्ली जा रहा ट्रक नूराबाद हाइवे पर दस फीट नीचे पलट गया। ट्रक में सवार दोनों चालक घायल हो गए। उसमें भरे अंगूर की क्रेडिटों को लोग उठा ले गए। ट्रक पलटने के बाद तमाशबीन भीड़ के वाहन सडक़ किनारे खड़े होने से जाम के हालात निर्मित हो रहे थे। वाहनों की लंबी कतार लग रही थी, वहां पुलिस स्टाफ भी नहीं था।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आर जे 11 जी सी 2625 नासिक महाराष्ट्र से अंगूर भरकर दिल्ली ले जा रहा था। उसको 22 घंटे में दिल्ली मंडी पहुंचना था। सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रात करीब साढ़े बारह बजे चालक की अचानक आंख लग गई और ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया, उसके बाद दस फीट गहराई में नीचे बस्ती में पलट गया। नीचे गिरने से पहले एक प्राचीन पेड़ पर गिरा, उस पेड़ के सहारा नीचे पहुंचा। गाड़ी में सवार चालक जितेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर व सरदार गुरुवीर सिंह घायल हुए हैं। चालक जितेन्द्र ङ्क्षसह तो मौके से भाग गया। सरदार गुरुवीर सिंह गाड़ी मालिक ने मौके पर पहुंचकर इलाज करवाया। सूचना मिलने पर गाड़ी मालिक रात को ही दूसरी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और वहां फैले पड़ी अंगूर की क्रेडिटों को दूसरे ट्रक में भरा। इससे पूर्व जनता के लोग बड़ी मात्रा में अंगूर की क्रेडिट ट्रक से उठाकर ले गए।
.... तो होता गंभीर हादसा
रहवासियों का कहना हैं कि यह ट्रक रात में पलटा है, अगर यह हादसा दिन में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि जहां ट्रक पलटा है, वहां चबूतरे पर बैठकर दिन भर कई लोग ताश का खेल खेलते रहते हैं।
Published on:
05 Mar 2024 11:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरैना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
