5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाएं बोलीं- सोने की बाली दिखा दो, इतने में 2.15 लाख की छह किलो चांदी से भरे डिब्बे किए पार

- पड़ौस की दुकान में लगे कैमरे में दिखीं संदिग्ध महिलाएं, वारदात से पहले पहुंची थीं एक और दुकान पर, वहां नहीं कर सकी हाथ साफ

2 min read
Google source verification
महिलाएं बोलीं- सोने की बाली दिखा दो, इतने में 2.15 लाख की छह किलो चांदी से भरे डिब्बे किए पार

महिलाएं बोलीं- सोने की बाली दिखा दो, इतने में 2.15 लाख की छह किलो चांदी से भरे डिब्बे किए पार


मुरैना. जौरा नगर के व्यस्ततम बाजार से दिन दहाड़े चार महिलाओं ने सोने की बाली खरीदी और इसी दौरान दुकान में रखे कच्ची चांदी के आभूषणों के छह डिब्बे पार कर दिए। दुकानदार कुछ समझ पाता, तब महिलाएं वहां से निकल गईं। दुकानदार ने जौरा थाने में आवेदन दिया है। महिलाओं ने पहले पड़ौस की दुकान में साफ करने का प्रयास किया लेकिन वहां उनकी व्यवस्था नहीं बन सकी।
कस्बे में स्थित मेघा ज्वैलर्स की दुकान पर सुबह 11 बजे चार महिलाएं एक बच्चे के साथ पहुंचीं। जिस समय महिलाएं दुकान पर पहुंची उस समय अंशुल गुप्ता दुकान पर बैठा था। महिलाओं ने अंशुल को 600 रुपए देकर सोने की बाली खरीदी। महिलाओं ने सोने की बाली दिखाने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटका दिया और इसी दौरान दुकान में रखे छह डिब्बे जिनमें चांदी की करधनी, बिछिया सहित अन्य आभूषण रखे थे, उनको पार कर दिया। जिस समय महिलाएं दुकान पर सोने की बाली खरीद रहीं थीं, तभी अंशुल के पिता मनोज गुप्ता वहां पहुंच गए थे। महिलाओं ने उनको देखकर आनन फानन में बाली के पैसे दिए और वहां से खिसक गईं। जैसे ही महिलाएं वहां से निकलीं तभी मनोज गुप्ता की नजर उन डिब्बों पर पड़ी जिनमें चांदी के आभूषण रखे थे। तुरंत ही महिलाओं को बाजार में देखा गया लेकिन महिलाएं नहीं मिलीं। तभी पड़ौसी दुकानदार ने बताया कि चार महिलाएं एक बच्चे के साथ पहले मेरी दुकान पर भी आई थीं। जब उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो वही महिलाएं दिखाई दीं जो मेघा ज्वैलर्स से चांदी पार करके ले गई।

दुकानदार बोला, बोलचाल से बाहर की लग रही थीं महिलाएं
दुकानदार अंशुल गुप्ता ने बताया कि जो महिलाएं दुकान पर बाली खरीदने आई थीं, उनकी भाषा से लग रहा था कि वह लोकल की नहीं हैं, बाहर की रहने वाली हैं। संभवतह इनका कोई गिरोह होगा। वारदात के तुरंत बाद ही हमने बाजार में उनको देखा तो अचानक गायब हो गईं, इससे लगता है इनके साथ और भी लोग मिले हुए हैं।