25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्षदों संग युवाओं ने उड़ाई पतंग, लड़ाए पेंच

- मंदिर पर दान पुण्य के साथ महिलाओं ने गाए भजन- विहिप ने किया समरसता यज्ञ
less than 1 minute read
Google source verification
पार्षदों संग युवाओं ने उड़ाई पतंग, लड़ाए पेंच

पार्षदों संग युवाओं ने उड़ाई पतंग, लड़ाए पेंच

मुरैना/अंबाह/पोरसा
मकर संक्रांति पर मंदिर पर दान पुण्य करने के साथ भजन कीर्तिन हुए। इसके साथ ही पतंग प्रतियोगिता और विहिप ने समरसता यज्ञ का आयोजन किया। नगर पालिका परिषद अंबाह द्वारा आचार्य आनन्द टीम के सहयोग से पचासा मैदान पर पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पतंगबाजी में पार्षदों और युवाओं के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
साढ़े 3 घंटे चले पतंगबाजी में प्रदीप ने 11 जतिन ने 9 और सौरभ ने 8 पतंग काट कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम में रवि शर्मा, जावेद खान, आचार्य आनंद टीम के सुधीर आचार्य, विश्वनाथ गुर्जर, मनोज शर्मा दुष्यंत सिंह तोमर, बालकृष्ण शर्मा, महेंद्र सखवार, पार्षद सत्यवीर कपासिया, मोनू तोमर, अशोक कपासिया, शैलेंद्र सिंह तोमर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पोरसा में गिर्राज मंदिर पर हुआ कार्यक्रम
पोरसा में श्री गिर्राज मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मूंग की दाल के मंगोड़े एवं गजक का प्रसाद स्वरूप महंत रामकिशोर दास शास्त्री द्वारा वितरित कराई गई। इस दौरान महिलाओं ने भजन कीर्तिन किए। कार्यक्रम में बृजेश कुमार शिवहरे पुजारी, राधा कृष्ण गुप्ता, ब्रजराज सिंह तोमर, कौशल किशोर गुप्ता, आनंद तिवारी, रामराज सिंह भदोरिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आर्यसमाज मंदिर पर हुआ समरसता यज्ञ
मंकर संक्रांति के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आर्य समाज मंदिर में समरसता यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 कुंडीय हवन हुआ। जिसमें 22 जोड़ो ने आहुतियां दी। यह कार्यक्रम सर्वजातीय था। हवन यज्ञ के बाद प्रसादी का वितरण भी किया गया।