फिल्म की कहानी
यह कहानी एक अपराधी के बारे में है जो जेल से सजा काटने के बाद बेटी से मिलना चाहता है, पर उसके आगे ड्रग माफिया और पुलिस रुकावट बनकर खड़े हो जाते हैं। बाप-बेटी की इमोशन कहानी है फिल्म भोला (Bholaa Movie)। फिल्म में विलेन से भी ज्यादा पागल भोला का किरदार दिखाया गया है। फिल्म में कैदी की भूमिका अजय देवगन ने निभाई है। जबकि पुलिस ऑफिसर के रोल में तब्बू ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। 'भोला' में एक बार फिर से अजय देवगन के साथ तब्बू की जोड़ी कमाल की नजर आई।
फिल्म भोला (Bholaa) की स्टाकास्ट
फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) के अलावा में दीपक डोबरियाल, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, विनीत कुमार ने अहम रोल निभाया है। अजय ने खुद इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'भोला' तमिल में बनी कैथी की हिंदी रीमेक है। इससे पहले अजय देवगन ने साउथ फिल्म 'दृश्यम 2' की हिंदी रीमेक में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना कि भोला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचा पाती है।