18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंटेनर-टेम्पो की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत; 4 गंभीर घायल, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा

Mumbai Ahmedabad Highway Accident: महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर टेम्पो और कंटेनर ट्रक की जोरदार टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत कार्य जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

May 18, 2026

Mumbai Ahmedabad Highway Accident

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टेम्पो और कंटेनर ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की शिनाख्त और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

खबर अप़डेट की जा रही है...