1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kalyan: बच्ची से रेप-हत्या का आरोपी विशाल गवली गिरफ्तार, CM का आया पहला रिएक्शन

Kalyan Rape Murder Case : 13 साल की बच्ची का शव भिवंडी-कल्याण सीमा पर मौजूद गांधारी पुल के पास कब्रिस्तान परिसर में मिला।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 25, 2024

kalyan vishal gawli arrested

महाराष्ट्र के कल्याण (पूर्व) शहर की 13 वर्षीय लड़की के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या के मुख्य आरोपी विशाल गवली (Vishal Gawli Kalyan Crime) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गवली की पत्नी और एक ऑटो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रतिक्रिया दी है।   

अधिकारियों ने बताया कि बच्ची से हैवानियत करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी विशाल गवली को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनायीं गई थी। उसे बुधवार को बुलढाणा जिले के शेगाव से पकड़ा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीसीटीवी में गवली बच्ची को जबरन उठाकर ले जाते दिख रहा है। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित बच्ची दुकान से कुछ खाने का सामान लेकर लौट रही थी तो गवली उसे जबरन अपने साथ रिक्शा में ले गया। इस सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने पहले रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया और फिर विशाल गवली को ट्रेस किया।

आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि विशाल गवली शेगाव में है। इसके चलते पुलिस टीम ने जाल बिछाया और उसे शिवाजी चौक के एक सैलून से पकड़ लिया। वह सैलून में शेविंग करवा रहा था, ताकि हुलिया बदलकर अपनी पहचान छिपाना आसान हो सके।

यह भी पढ़े-13 साल की छात्रा का अपहरण कर रेप, फिर बेरहमी से हत्या, ठाणे में सनसनीखेज वारदात

सूत्रों के मुताबिक विशाल गवली के खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इसमें रेप, रेप की कोशिश, छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट जैसे मामले भी शामिल है।

पुलिस ने जब उसकी कुंडली निकाली तो पता चला कि उसने तीन शादियां की हैं। इस जघन्य अपराध में उसकी तीसरी पत्नी भी शामिल बताई जा रही है, जिसके साथ वह रहता है। आरोपी पत्नी एक प्राइवेट बैंक में काम करती है।

मृतक बच्ची के पिता के मुताबिक, बच्ची अपनी मां से पैसे लेकर पास की दुकान पर खाने का सामान लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। वह सोमवार शाम चार बजे से लापता थी। उसका शव मंगलवार सुबह कल्याण भिवंडी बॉर्डर पर पडघा पुलिस स्टेशन की सीमा में मिला। इस दिल दहला देने घटना से कल्याण में बदलापुर कांड जैसा आक्रोश फ़ैल रहा है।

फडणवीस ने क्या कहा?

कल्याण रेप केस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "दुर्भाग्य से समाज में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसका समाधान यह है कि न्याय व्यवस्था जल्द पीड़ितों को न्याय दे और समाज में जागरूकता होनी चाहिए। 95% ऐसी घटनाएं रिश्तेदारों और परिचितों द्वारा की जाती हैं। हालांकि यह एक कानून व्यवस्था का मुद्दा भी है लेकिन अब यह एक सामाजिक मुद्दा भी बन गया है। समाज में महिलाओं और लड़कियों के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए।"