7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: जेजे अस्पताल में मिला 130 साल पुराना 200 मीटर लंबा रहस्यमयी टनल, देखें वायरल तस्वीरें

Mumbai JJ Hospital Underground Tunnel Viral Pics: 130 साल पहले बनाये गए इस टनल की खोज अब तक कैसे नहीं हुई? आखिर अंग्रेजों ने इसका निर्माण क्यों कराया? ऐसे कई सवाल सभी के मन में है। जिसका जवाब आने वाले समय में मिलने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 04, 2022

JJ Hospital underground Tunnel Pics

जेजे अस्पताल में मिली भूमिगत सुरंग

Tunnel in JJ Hospital: मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रसिद्ध जेजे सरकारी अस्पताल में 130 साल पुराना रहस्यमयी टनल मिला है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिशों द्वारा बनाया गया यह टनल करीब 200 मीटर लंबा है। यह रहस्यमयी टनल अब लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गई है।

जेजे अस्पताल के डीएम पेटीट नामक ब्रिटिश कालीन इमारत में अंडरग्राउंड टनल मिली है। यह इमारत करीब 130 साल पुरानी है। वर्तमान में इस भवन में एक नर्सिंग कॉलेज है। अस्पताल प्रशासन ने अंडरग्राउंड टनल मिलने की जानकारी मुंबई शहर प्रशासन को दे दी है। यह भी पढ़े-Mumbai: बोतल में मच्छर भरकर कोर्ट पहुंचा गैंगस्टर लकड़ावाला, तलोजा जेल में मांगी मच्छरदानी, याचिका खारिज

जेजे सरकारी अस्पताल परिसर के नियमित निरीक्षण के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण राठोड नर्सिंग कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान डॉ राठौड़ की नजर नर्सिंग कॉलेज के एक दिवार पर पड़ी तो उन्हें उसके पीछे कुछ होने का संदेह हुआ। राठौड़ ने फिर स्टाफ की मदद से टनल के ऊपर लगे कवर को हटाया तो सबके होश उड़ गए। दरअसल वह दशकों से अनछुए टनल का प्रवेश द्वार था, जिस देखकर सभी हैरान हो गए।

बाद में कर्मचारियों की मदद से इसका निरीक्षण भी किया गया और पता चला है कि यह टनल ब्रिटिश काल की है। इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह टनल डिलीवरी वार्ड या चिल्ड्रेन वॉर्ड हो सकता है। इस अंडरग्राउंड टनल पर अध्ययन के बाद कई अहम जानकारियां सामने आ सकती है, जो अब तक इतिहास के पन्नों में दबे हुए थे।

इस बीच 130 साल पहले बनाये गए इस टनल की खोज अब तक कैसे नहीं हुई? इतने लंबे समय तक किसी को इस टनल की भनक तक नहीं लगी? आखिर अंग्रेजों ने इसका निर्माण क्यों कराया? ऐसे कई सवाल सभी के मन में है। जिसका जवाब आने वाले समय में मिलने की संभावना है।