8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में H3N2 वायरस से ज्यादा घातक है स्वाइन फ्लू, इस साल मिले 324 मरीज, 3 की मौत

Swine Flu H1N1 in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि फ्लू जैसे लक्षण वाले रोगियों का बिना देरी के इलाज किया जाना चाहिए। राज्य के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 17, 2023

hospital_food_poisoning.jpg

2000 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार

H3N2 Influenza Virus in Maharashtra: कोरोना वायरस से राहत मिलने के बाद महाराष्ट्र में मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले तेजी से बढ़ रहे है। गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य में इस साल 1 जनवरी से 15 मार्च तक इन्फ्लूएंजा के 2 लाख 66 हजार 912 संदिग्ध मामलों की सूचना मिली। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्यभर में इसी अवधि के दौरान एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लुएंजा वायरस के 119 और एच1एन1 (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के 324 मामले सामने आए। जबकि स्वाइन फ्लू के कारण तीन मौतें हुईं और एच3एन2 संक्रमण ने एक शख्स की जान ली है।

अधिकारीं बयान के अनुसार, इन्फ्लूएंजा के कुल संदिग्ध मामलों में से 1558 रोगियों को एंटीवायरल दवा ओसेल्टामिविर (Oseltamivir) दिया गया था। नागपुर में मौत एक संदिग्ध मौत थी। पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट के बाद डेथ ऑडिट कमेटी ने बताया कि उक्त मरीज की मौत का प्राथमिक कारण H3N2 संक्रमण नहीं था। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बढ़ा H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा, 350 से ज्यादा संक्रमित

इस बीच, गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड में एक सरकारी अस्पताल में H3N2 वायरस से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक कई पुरानी बिमारियों से पीड़ित था।

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि फ्लू जैसे लक्षण वाले रोगियों का बिना देरी के इलाज किया जाना चाहिए। निवारक और उपचारात्मक उपायों के तौर पर राज्य के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं। जबकि सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला सर्जनों और चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने कहा, राज्य में एच3एन2 वायरस फैल रहा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए, मास्क पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी चाहिए।“

उन्होंने कहा “राज्य में एच3एन2 और कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा गया है। कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई थी। मौसम में बदलाव हो रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बुखार आदि होने पर ही डॉक्टर के पास जाएं।“