
(पत्रिका ब्यूरो,मुंबई):मुंबई के गोवंडी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक अधेड उम्र का व्यक्ति नाबालिग लडकी के साथ लव अफेयर बनाकर उसके साथ शारिरिक संबंध बनाता रहा। इस बात की जानकारी लडकी के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आए दिन बनाता था संबंध
मुंबई के गोवंडी से बेहद चौका देने वाली खबर आई है। यहां पर 47 साल के आदमी का 16 साल की नाबालिग से लव अफेयर का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी युवक को 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पेशे से लांड्री का काम करने वाला दिलशाद खान (47) ने लव अफेयर में एक नाबालिग लड़की को फंसा रखा था, जो आये दिन उससे शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
लव अफेयर की बात कह रही पुलिस
विदित हो कि 9 सितंबर के दिन आरोपी 16 साल की लड़की को वाशी के एक लॉज लेकर गया, जहां उससे शारिरिक संबंध बनाए। इस बात की जानकारी घर वालों को होते ही परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में दिलशाद खान पर आईपीसी की धारा 363, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी को आज कोर्ट की तरफ से 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं एपीआई उत्तम रिकमे की मानें तो पिछले कई महीनों से दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था।
Published on:
15 Sept 2018 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
