21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 लाख की एक मुलाकात…नेवी छोड़कर बना ‘महाज्योतिषी’, रेप केस ने उजागर की सच्चाई

Astrologer rape case: महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ज्योतिषी बताने वाले पूर्व नौसेना अधिकारी अशोक खरात को यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने ज्योतिष और आध्यात्म की आड़ में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया और कई महिलाओं का शोषण किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Mar 21, 2026

50 lakh rupees were charged meet maha astrologer involved in a rape case

Astrologer rape case:महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। खुद को 'कैप्टन' और प्रख्यात ज्योतिषी बताने वाले 67 वर्षीय पूर्व नौसेना अधिकारी अशोक खरात को पुलिस ने यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। खरात पर आरोप है कि उसने ज्योतिष और आध्यात्म की आड़ में न केवल करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया, बल्कि दर्जनों महिलाओं की अस्मत से भी खिलवाड़ किया।

नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अशोक खरात ने ज्योतिष और अंक ज्योतिष (Numerology) को अपना पेशा बनाया। अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा पर अच्छी पकड़ होने के कारण उसने प्रभावशाली लोगों के बीच अपनी पैठ बना ली। धीरे-धीरे उसका रसूख इतना बढ़ा कि बड़े नेता और सेलिब्रिटी उसकी सलाह के लिए लाखों रुपये खर्च करने लगे। जांच में सामने आया है कि खरात के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति, कई फार्महाउस और एक बड़ा मंदिर ट्रस्ट है। उसके रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर जैसी हस्तियों का नाम भी उसके संस्थान से जुड़ चुका है।

सम्मोहन और नशीले पदार्थों के जरिए दरिंदगी

इस काले साम्राज्य का पर्दाफाश तब हुआ जब एक पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाकर नासिक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, वह 2022 में अपनी वैवाहिक समस्याओं के समाधान के लिए खरात के पास गई थी। आरोप है कि खरात ने उसे नशीला पदार्थ दिया और हिप्नोटाइज (सम्मोहन) कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसे 'पति की मृत्यु' और 'परिवार की बर्बादी' का डर दिखाकर चुप रहने पर मजबूर किया गया।

पेन ड्राइव ने खोले जासूसी और शोषण के राज

पुलिस की छापेमारी में खरात के दफ्तर से जो सबूत मिले हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। जांच टीम को वहां से एक पेन ड्राइव मिली है जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ किए गए गलत कामों के वीडियो रिकॉर्ड हैं। ऑफिस में छिपे हुए कैमरे लगाए गए थे ताकि महिलाओं को ब्लैकमेल किया जा सके। पुलिस ने खरात के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और 'महाराष्ट्र अंधश्रद्धा उन्मूलन एवं काला जादू विरोधी अधिनियम' के तहत मामला दर्ज किया है।

SIT जांच और राजनीतिक भूचाल

इस खुलासे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने सरकार और प्रशासनिक ढिलाई पर सवाल उठाते हुए इसे एक बड़ा घोटाला करार दिया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। हालांकि, खरात की पत्नी इन आरोपों को एक साजिश बता रही हैं, लेकिन बरामद वीडियो और पीड़ितों के बयान आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश कर रहे हैं। यह मामला एक बार फिर आगाह करता है कि कैसे आस्था और डर का व्यापार करने वाले लोग मासूमों का शोषण करते हैं।