29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिछले 7 वर्षों में आग की दुर्घटना में 300 लोगों की मौत 1045 हुए ज़ख्मी

पिछले 7 वर्षों में आग की दुर्घटना में 300 लोगों की मौत 1045 हुए ज़ख्मी करोड़ों रुपए की संपत्ति जलकर हुई खाक धीरज सिंह मुंबई. मुंबई में पिछले कुछ वर्षों से आग की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लोगों की लापरवाही, बढ़ते तापमान और होटल और अन्य जगहों पर छोटी-छोटी बातों की ओर ध्यान न देने के कारण आग की घटनाएं घटती हैं।

2 min read
Google source verification
mumbai

पिछले 7 वर्षों में आग की दुर्घटना में 300 लोगों की मौत 1045 हुए ज़ख्मी

अग्निशमन दल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सात वर्षों में आग की दुर्घटना में 300 लोगों की मौत हो चुकी है और 1045 लोग जख्मी हुए है। 684,616,117 रुपए की प्रॉपर्टी आग में जलकर भस्म हो गई है। मुंबई अग्निशमन दल को वर्ष 2012 से अब तक कुल 29868 कॉल आए हैं। उसके बाद अग्निशमन दल ने तत्काल घटना स्थल पर जाकर कार्रवाई शुरू की। इस घटनाओं में 300 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 196 औऱ 97 महिलाएं हैं। 7 अग्निशमन दल के अधिकारी हैं जिन्हें वीरगति प्राप्त हुई हैं। आग की घटना में कुल 1047 लोग जख्मी हुए, जिसमें 636 पुरूष और 289 महिलाएं हैं।अग्निशमन दल के 120 जवान जख्मी हुए हैं।
वर्ष 2012-13 में आग की घटनाओं में 44 पुरुष और 18 महिला की मौत हुई तथा 139 पुरुष और 38 महिलाएं व अग्निशमन दल के 13 जवान जख्मी हुए। 56,505,904 रुपए की प्रॉपर्टी नष्ट हुई। 2013-14 में आग की दुर्घटना में 39 पुरुष व 19 महिलाओं की मौत हुई तथा 87 पुरुष व 54 महिला और 29 जवान जख्मी हुए। 117,785,843 प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ। 2014-15 में 20 पुरुष व 12 महिलाओं की आग की घटना में मौत हुई। 92 पुरुष और 33 महिलाएं जख्मी हुई और 1 अग्निशमन दल जवान शहीद हुआ। 31 जख्मी हुए। 121,124,244 रुपए प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ। 2015-16 में आग की घटनाओं में 34 पुरुष और 13 महिलाओं की मौत हुई और 91 पुरुष व 37 महिलाएं जख्मी हुए। जबकि 5 अग्निशमन दल के अधिकारी,कर्मचारी शहीद हुए और 23 जख्मी हुए। आग में 87,671,432 रुपए की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ। वर्ष 2016-17 में आग की घटनाओं में 18 पुरुष और 16 महिलाओं की मौत हुई तथा 83 पुरुष और 32 महिलाएं जख्मी हुई। एक जवान शहीद हुआ और 13 जवान जख्मी हुए। 229,599,151 रुपए की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ। 2017-18 में आग की घटना में 37 पुरुष 18 महिलाओं की मौत हुई और 132 पुरुष व 87 महिला और 8 जवान जख्मी हुए तथा 62,746,052 रुपए की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ। वर्ष 20178 से अब तक कुल 710 के कॉल्स के दौरान 4 पुरुष और 1 महिला की मौत हो गई है। जबकि 12 पुरुष और 8 महिलाएं तथा 3 जवान जख्मी हुए है। इस दौरान कुल 9,183,491 रुपए की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ।
मुंबई में दिनोंदिन बढ़ रही आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन दल अपने बेड़े में अत्याधुनिक सामानों और उपकरणों को शामिल करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रहा है।