Disha Salian Death Case: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। इस बीच, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले से जुड़ी बड़ी खबर है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा की मौत के मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे को एसआईटी जांच का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार शाम तक राज्य सरकार की ओर से विशेष जांच दल (एसआईटी) को लेकर घोषणा की जा सकती है।