बीते महीने ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गहन जांच के बाद निष्कर्ष निकाला था कि दिशा सालियान की मौत एक दुर्घटना थी। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिशा हादसे के समय नशे में थीं, इस दौरान उनका संतुलन खोने के कारण वह बिल्डिंग से गिर गई। सीबीआई से यह भी स्पष्ट किया कि दिशा सालियान की मौत के मामले का सुशांत सिंह की मौत के मामले से कोई संबंध नहीं है।