मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मां के साथ मालाड इलाके में रहती है और लंबे समय से अभिनय क्षेत्र में सक्रिय है। हाल ही में उसके मैनेजर ने उसे बताया कि टेलीग्राम पर ‘New Cycle On Road 00’ नाम के एक प्रीमियम ग्रुप में उसके कुछ आपत्तिजनक और अश्लील फोटो वायरल हो रहे हैं। इस ग्रुप में पैसे देकर सदस्यता ली जा सकती है, लेकिन इसमें शामिल लोगों की पहचान गुप्त रखी जाती है।