
Air India Pilot Srishti Tuli Suicide : मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधेरी इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय एयर इंडिया पायलट सृष्टि तुली (Srishti Tuli) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मुंबई पुलिस ने पायलट (Air India pilot) सृष्टि के कथित बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (Aditya Pandit) को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल से 25 नवंबर को सृष्टि की मौत की जानकारी मिली। सृष्टि ने पवई पुलिस स्टेशन की सीमा में स्थित अपने फ्लैट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सुबह करीब 8 बजे इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर के राजवाड़ी अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण दम घुटना बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि संभवतः सृष्टि तुली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि मृतक लड़की एयर इंडिया में पायलट थी। आरोपी फिलहाल 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में है।
पुलिस को जांच में पता चला कि सृष्टि का अपने बॉयफ्रेंड से विवाद हुआ था, दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे। आशंका है कि इससे आहत होकर सृष्टि ने यह कदम उठाया होगा।
इसके बाद पुलिस ने सृष्टि के 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Updated on:
27 Nov 2024 07:54 pm
Published on:
27 Nov 2024 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
