मिली जानकारी के मुताबिक, अजित पवार हर हफ्ते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मुंबई में शासकीय कामकाज देखेंगे, जबकि बाकी के चार दिन वे महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी मंत्रियों और विधान परिषद सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे भी अपना राज्यव्यापी दौरा का शेड्यूल तुरंत बनाकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे को बताएं।