7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकोला के बाद अब पुणे शर्मसार, 9वीं की छात्रा से शिक्षक ने किया गंदा काम, मचा हड़कंप

Pune school Case : शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और शिक्षक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 22, 2024

school_girl_rape.jpg

Pune Crime News : महाराष्ट्र में स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बदलापुर में दो छोटी बच्चियों के बाद अकोला और फिर आज पुणे के स्कूल में छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है।

पुणे जिले के दौंड तालुका में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। नौवीं में पढने वाली छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने ने बाद पुणे जिले में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि शिक्षक ने अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं के साथ गंदी हरकत की।

यह भी पढ़े-शर्मनाक! बदलापुर के बाद अब अकोला में 6 छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत, टीचर गिरफ्तार

आरोपी शिक्षक का नाम बापूसाहेब धूमाल बताया जा रहा है। वह दौंड तालुका के मलड में स्थित भैरवनाथ विद्यालय में इंग्लिश टीचर है। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और शिक्षक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। फ़िलहाल केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पीड़ित छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

यह भी पढ़े-‘स्कूल सुरक्षित नहीं तो राइट टू एजुकेशन का कोई मतलब नहीं’, बदलापुर कांड पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बापू धूमाल भैरवनाथ विद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाता हैं। वह कथित तौर पर छात्राओं को अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करता था और उनका यौन शोषण करता था। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित लड़की ने अपने पिता को घटना के बारे में बताया।

आरोपी शिक्षक ने और भी छात्राओं का यौन शोषण किया है या नहीं, इसको लेकर जांच चल रही है। इस घटना के सामने आने के बाद और भी पीड़ित छात्राओं के सामने आने की उम्मीद है। फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग