13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amravati Murder Case: अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में NIA का बड़ा दावा, कहा-केस में हो सकते हैं अंतरराष्ट्रीय लिंक

महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में अब एनआईए ने बड़ा दावा किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस मामले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंध हो सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
umesh_kolhe_1.jpg

Umesh Kolhe

मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या मामले में एक तरफ सियासी घमासान जारी है तो दूसरी ओर एनआईए ने बड़ा खुलासा किया है। एनआईए ने एफआईआर में कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक हो सकते हैं। जांच एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि उमेश के पास से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए के एफआईआर पहले ही दर्ज किया था। जिसके अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती के उमेश कोल्हे की हत्या उन लोगों के एक समूह द्वारा बड़ी साजिश का काम था, जिन्होंने अन्य बातों के साथ-साथ भारत के लोगों के एक वर्ग के बीच आतंक फैलाने की साजिश रची और धर्म के आधार पर असामंजस्य को बढ़ावा देने का प्रयास किया। साथ ही केस केस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संबंध हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की हत्या को पहले डकैती का एंगल दिया गया, इसकी जांच करवाएंगे- डिप्टी सीएम

गौर हो कि महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या हुई थी। इस मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को 15 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेजा है। इस केस में पुलिस ने सात आरोपियों को अरेस्ट किया था। जिसमें इरफान खान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान, आतिब रशीद, मुदस्सर अहमद, युसूफ खान और शाहरुख पठान का समावेश है।

इस केस में चार आरोपी इरफान खान के दोस्त थे और उसके साथ एनजीओ में काम करते थे। उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। कोल्हे ने कथित तौर पर नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था और उसे कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर शेयर किया था। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।