
उमेश कोल्हे मर्डर केस के आरोपी शाहरुख पठान को आर्थर रोड जेल में पीटा
Umesh Kolhe Murder Case Accused Beaten in Arthur Road Jail: बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले महाराष्ट्र के अमरावती के उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी शाहरुख पठान पर जेल में हमला हुआ है। शाहरुख अभी मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है, जहां उसकी पांच कैदियों ने पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि देश की सबसे संवेदनशील आर्थर रोड जेल में ही आरोपी शाहरुख पठान और अन्य कैदी एक दूसरे से बात कर रहे थे। उस वक्त सब कैदी अपनी गिरफ्तारी की वजह बता रहे थे। तभी पठान ने बताया कि नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उमेश कोल्हे को हत्या के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया गया है. जिसे सुनते ही कुछ कैदी भड़क गए और शाहरुख की पिटाई कर दी। यह भी पढ़े-Amravati Murder Case: उमेश कोल्हे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने- गर्दन पर चाकू का गहरा घाव, दिमाग व आखं की नस और खाने की नली डैमेज
आरोप है कि उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी शाहरुख पठान पर कल्पेश पटेल, हेमंत मनेरिया, अरविंद यादव, श्रवण चव्हाण उर्फ आवन और संदीप जाधव ने हमला किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मारपीट मुंबई सेंट्रल जेल (आर्थर रोड) में बैरक नंबर 2, सर्कल नंबर 11 में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही जेल के सुरक्षा गार्डों ने तुरंत पठान को अन्य आरोपियों से बचाया. पठान के हाथ और गर्दन में मामूली चोट आई है। इसलिए उसका इलाज जेल अस्पताल में ही किया जा रहा है।
आर्थर रोड जेल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पठान पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ जोशी मार्ग थाने में मामला दर्ज करवाया है। सूत्रों ने बताया कि घटना 23 जुलाई की है और पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार रात मामला दर्ज किया है।
गौरतलब हो कि अमरावती के दवा कारोबारी (केमिस्ट) उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपी अभी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है।
Published on:
27 Jul 2022 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
