27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: महाराष्ट्र CM के गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे की मुश्किलें बढ़ीं, रेप पीड़िता को धमकाने के मामले में समन जारी

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने केदार दिघे को भेजे गए समन में उनके उपस्थित होने की कोई विशेष तारीख नहीं बताई गयी है, और सिर्फ जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया है। हालांकि रेप पीड़िता को धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी रोहित कपूर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 05, 2022

Mumbai Police FIR Kedar Dighe

केदार दिघे की मुश्किलें बढ़ी

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने ठाणे शिवसेना अध्यक्ष (Thane District Head) केदार दिघे को तलब किया है। केदार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुरु आनंद दीघे (Anand Dighe) के भतीजे हैं। उद्धव गुट के नेता केदार दिघे पर रेप पीड़िता युवती को धमकाने का आरोप है। इस मामले में हाल ही में एक प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आनंद दिघे के भतीजे केदार को पार्टी की ठाणे इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है। मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ने इसी हफ्ते शिवसेना नेता केदार दिघे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर दुष्कर्म पीड़िता को कथित रूप से धमकाने के बाद धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अब उन्हें समन जारी किया गया है। यह भी पढ़े-Pune: एफटीआईआई में 32 वर्षीय छात्र की आत्महत्या से फैली सनसनी, हॉस्टल में फंदे से झूलता मिला शव

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने केदार दिघे को भेजे गए समन में उनके उपस्थित होने की कोई विशेष तारीख नहीं बताई गयी है, और सिर्फ जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा गया है। हालांकि रेप पीड़िता को धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी रोहित कपूर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे रोहित कपूर और केदार दिघे ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में रोहित कपूर को पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है। वह फ़िलहाल फरार बताया जा रहा है। पीड़ित ने रोहित पर ही बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसे केदार दिघे ने दुष्कर्म के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी है, साथ ही पुलिस में भी केस दर्ज नहीं करने की चेतावनी दी है।

रोहित कपूर पर कथित तौर पर 28 जुलाई को लोअर परेल के सेंट रेजिस होटल में एक युवती के साथ बलात्कार करने का आरोप है। आरोप है कि रोहित ने पीड़िता को चेक देने के लिए होटल बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को शिकायत नहीं दर्ज करवाने के लिए धमकाया गया। लेकिन पीड़िता पुलिस के पास गयी और केदार दीघे के खिलाफ धमकी और रोहित कपूर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग