5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Andheri East By-Election: सीएम एकनाथ शिंदे पर उद्धव ने साधा निशाना, ठाकरे गुट ने लॉन्च किया चुनावी गाना

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार में घोषणाओं की बारिश हो रही है और काम के मामले में पूरा सूखा पड़ा है।

2 min read
Google source verification
uddhav_thackeray_at_dussehra_rally.jpg

Uddhav Thackeray at Dussehra Rally

महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। इस बीच मुंबई के अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि राज ठाकरे के पत्र के बाद बीजेपी ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। वहीं ‘शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे’ पार्टी ने एक गीत लॉन्च किया है, जो पार्टी के चुनाव चिह्न (मशाल) के इर्द-गिर्द लिखा हुआ है।

इसके साथ ही गाने के माध्यम से पार्टी को धोखा देने वालों की सीख और जनता को न्याय दिलाने की बात कही गई है। इस गाने के लिए महाराष्ट्र के मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा गया है, जिन्होंने कुछ महीने पहले शिवसेना से बगावत कर बीजेपी के साथ गठबंधन किया और राज्य में अपनी सरकार बना ली। यह भी पढ़े: Nagpur News: 2 NGO ने मिलकर बदल दी सुकाली गांव के इस जर्जर स्कूल की सूरत, आधुनिक सुविधाओं से लैस था विद्यालय

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव लड़ने से पीछे हटने का निर्णय किया था। यह फैसला बीजेपी ने तब लिया जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनवीस को चिठ्ठी लिखकर अंधेरी पूर्व से अपना उम्मीदवार हटाने की अपील की थी। राज ठाकरे ने लेटर में लिखा था कि शिवसेना के दिवंगत विधायक रमेश लटके के सम्मान में बीजेपी अपना कैंडिडेट वापस ले लें। इसी साल मई में अंधेरी पूर्व से विधायक रहे रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

बता दें कि 3 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी। दरअसल, ये उपचुनाव इसलिए भी अहम था कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह पहला इलेक्शन था और इसके बाद कुछ महीनों में बीएमसी इलेक्शन होने वाला है। इस उपचुनाव के माध्यम से बहुत कुछ तय हो सकता था। हालांकि बीजेपी ने अपना उम्मीदवार मुरजी पटेल को हटा लिया है तो है सीट उद्धव ठाकरे के पक्ष में जाती हुई दिख रही है।

इस बीच रविवार को शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार से राज्य में ‘गीला सूखा’ एलान करने और बारिश से प्रभावित किसानों को हानि के आकलन की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग की हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बारिश से प्रभावित किसानों से बातचीत करते समय उद्धव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में घोषणाओं की तो झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन काम के मामले में सूखा पड़ा हुआ है।