13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के बारामती में फिर प्लेन क्रैश, उसी इलाके में गिरा था अजित पवार का विमान

Maharashtra Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला टू-सीटर विमान तकनीकी खराबी के बाद गोजूबाबी गांव के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा, जबकि एक बार फिर बारामती में एयर सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

May 13, 2026

Baramati Plane Crash

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग विमान हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टू-सीटर एयरक्राफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के बाद बारामती के गोजूबाबी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी इलाके में अजित पवार से जुड़ा विमान हादसा चर्चा में रहा था, जिसके बाद बारामती में एयर सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान ने बारामती के गोजूबावी गांव क्षेत्र में हार्ड लैंडिंग की, जिसके बाद यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यह विमान रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (FTO) का था। इसी संस्था का एक विमान इससे पहले भी इस साल हादसे का शिकार हुआ था, जब वह रांची से नई दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस उड़ान पर था। झारखंड के चतरा जिले में हुए उस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का इंजन अचानक फेल हो गया, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय विमान में एक प्रशिक्षु पायलट सवार था, जो हादसे में सुरक्षित बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के बाद विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

खबर अपडेट की जा रही है

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग