
एक्टर दिलीप राज का निधन
Actor Dileep Raj Passes Away: जहां एक तरफ मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रदीक यादव के निधन से हर कोई स्तम्ंभ है वहीं, मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बड़े अभिनेता और सफल निर्माता दिलीप राज का निधन हो गया है। 47 साल की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक चले जाने से पूरा सैंडलवुड यानी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन जगत सदमे में है।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप राज बुधवार सुबह अपने घर पर ही थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह गिर पड़े। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका उन्होंने दम तोड़ दिया था।
दिलीप राज के करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कन्नड़ इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया था। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता पावर स्टार पुनीत राजकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिलना' से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने 'यू-टर्न' और 'बॉयफ्रेंड' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी उनका जादू सिर चढ़कर बोलता था। ज़ी कन्नड़ के सुपरहिट धारावाहिक 'हिटलर कल्याणा' में मुख्य भूमिका निभाकर वह कर्नाटक के हर घर की पसंद बन गए थे। अभिनय के अलावा उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस 'DR Creations' के जरिए कई सफल टीवी शो भी बनाए।
दिलीप राज सिर्फ एक अभिनेता या निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वह एक मंझे हुए थिएटर आर्टिस्ट और बेहतरीन डबिंग कलाकार भी थे। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों, उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने इस खबर पर गहरा दुख जताया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने न केवल एक शानदार कलाकार को खोया है, बल्कि एक बहुत ही नेक दिल इंसान को भी खो दिया है।
दिलीप राज अपने पीछे परिवार और हजारों चाहने वालों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनका जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
Updated on:
13 May 2026 09:19 am
Published on:
13 May 2026 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
