
औरंगाबाद में ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म
Aurangabad Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad News) में ट्रांसजेंडर (Transgender) से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय ट्रांसजेंडर के साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में तीन संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर ट्रांसजेंडर महिला से रेप करने के आरोप में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित ट्रांसजेंडर से मारपीट भी की और किसी को सच न बताने की धमकी दी। यह भी पढ़े-Thane Crime: चाय वाले से पत्नी के अफेयर का था शक, पति ने चाकू से किया लहूलुहान; भिवंडी में बुजुर्ग की हत्या
कदीम जालना पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। अब तक दो आरोपियों- आसिफ शेख और फाद शेख को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में नामित तीसरा संदिग्ध भी ट्रांसजेंडर बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ट्रांसजेंडर व्यक्ति शुक्रवार को पीड़ित के पास पहुंचा और बताया कि उसके एक साथी को दो लोगों ने जबरन बंधक बना लिया है।
जिसके बाद पीड़ित संदिग्ध के साथ चलने के लिए राजी हो गया। आरोप है कि शिकायतकर्ता को फिर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया। जहां पहले से दो पुरुष आरोपियों के अलावा कोई नहीं था। फिर पीड़ित के गैंगरेप किया गया। अप्राकृतिक कृत्य करने से पहले आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
14 Aug 2022 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
