सलमान उन चंद फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जो शनिवार रात सिद्दीकी के परिवार से मिलने अस्पताल भी गए थे। उनके परिवार के सदस्य सोहेल खान, शुरा खान, अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री के साथ-साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी रविवार शाम को सिद्दीकी के आवास गई और दिवंगत नेता के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।