बांग्लादेश की स्थिति पर संसद में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के बयान पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “बांग्लादेश में हालत बेहद नाजुक है और अभी भी स्थिति बदल रही है... विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान बहुत परिपक्व था... बांग्लादेश को ध्यान में रखते हुए हमारे देश के हितों के लिए सरकार जो भी निर्णय लेती है, विपक्ष और सरकार एकसाथ हैं। बांग्लादेश हमारा पड़ोसी देश है, हमारे सामने पहले से ही पाकिस्तान के माध्यम से चुनौती है... हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जल्दी से जल्दी बांग्लादेश में स्थिति सामान्य हो... जो भारतीय वहां हैं उन्हें जितनी जल्दी हो सके भारत वापस लाया जाए... इस उथल-पुथल से हमारे सामने आने वाली सभी संभावित चुनौतियों का तुरंत समाधान ढूंढा जाए।”