13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beed: हनुमानगढ़ के मठाधीश बुवासाहेब खाडे महाराज के खिलाफ रेप केस दर्ज, ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा, 13 लाख के जेवर लूटे

Buvasaheb Khade Maharaj Case: जामखेड तालुका में खर्डा पुलिस स्टेशन में बुवासाहेब खाडे महाराज ने लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर साढ़े तेरह लाख रुपये के गहने लूट लिए हैं। दोनों मामलों की एफआईआर खर्डा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 06, 2022

Buvasaheb Khade Maharaj Rape Case in Beed

बीड के हनुमानगढ़ के मठाधीश बुवासाहेब खाडे महाराज पर रेप केस

Beed Crime News: महाराष्ट्र के बीड जिले के पटोदा तालुका से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां अंमलनेर में स्थित हनुमानगढ़ के मठाधीश बुवासाहेब खाडे महाराज के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में रेप जैसे संगीन अपराध का केस दर्ज होने के बाद 56 वर्षीय मठाधीश को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल खाडे महाराज को पुणे के अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया है। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने मठाधीश से लूटपाट भी की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जामखेड तालुका में खर्डा पुलिस स्टेशन में बुवासाहेब खाडे महाराज ने लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर साढ़े तेरह लाख रुपये के गहने लूट लिए हैं। दोनों मामलों की एफआईआर खर्डा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गयी है। यह भी पढ़े-Thane Crime: अंबरनाथ में युवक की चाकू मारकर हत्या, बोरे में भरकर तालाब में फेंका शव

जामखेड तालुका के मोहरी गांव में महादेव मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में खाडे महाराज इसे देखने गए थे। तब वहां मौजूद बाजीराव गीते ने खाडे महाराजा को घर आने के लिए आमंत्रित किया। फिर भोर के आसपास खाडे महाराज ने खर्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बाजीराव गीते, भीवा गोपालघरे, अरुण गीते, राहुल संपत गीते, रामा गीते ने उन्हें पीटा और 13 लाख 60 हजार रुपये के जेवर लूट लिए।

खाडे महाराज की शिकायत के बाद बुधवार को संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अगले ही दिन गांव की 29 वर्षीय एक महिला ने महाराज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मठाधीश बुवासाहेब खाडे महाराज ने उसके साथ जून 2022 से जुलाई 2022 के बीच रेप किया। पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

इसी बीच, मामला दर्ज होने के बाद खाडे महाराज को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा। इसमें उन्हें गंभीर चोंटे लगी है। ज्सिएक बाद आनन-फानन में उन्हें पुणे इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने फ़िलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है और मामले की जांच कर रही है।