20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई: तपती गर्मी में अब करें आरामदायक सफर, इस रूट पर चलेंगी 19 एसी डबल डेकर बसें

Mumbai News: 75 वर्ष पुरा कर चुकी बेस्ट मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा मुहैया कराती है और इसके पास 2952 बस है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 17, 2023

mumbai_best_double_decker_ac_e-bus.jpg

बेस्ट चलाएगी 19 डबल डेकर एसी बसें

Kurla-BKC BEST AC Bus: मुंबई में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, मुंबई उपनगर के बेस्ट बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) जल्द 19 नई एसी डबल डेकर बसें चलाएगी। बेस्ट ने कुर्ला से बीकेसी मार्ग पर 19 डबल डेकर एसी बसें चलाने का फैसला किया है। यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए इनमें से दस बसें जल्द ही बेस्ट के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। वर्तमान में दक्षिण मुंबई में केवल एसी डबल डेकर बसें चलती हैं।

जानकारी के मुताबिक, जल्द ही कुर्ला से बीकेसी रूट पर बेस्ट की दस और बसें चलाई जाएंगी। बस संख्या 310 कुर्ला रेलवे स्टेशन से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मार्ग पर और बस संख्या 313 कुर्ला रेलवे स्टेशन से सांताक्रूज रेलवे स्टेशन तक संचालित की जाएगी। यह भी पढ़े-BEST की ओपन डेक बस से अब नहीं कर सकेंगे 'मुंबई दर्शन', 5 अक्टूबर से हो रही बंद


200 एसी बसों का आर्डर

200 एसी बसों का आर्डरबेस्ट उपक्रम ने स्विच मोबिलिटी कंपनी को कुल 200 एसी डबल डेकर बस बनाने का आर्डर दिया है। इनमें से 39 बसें बेस्ट को मिल चुकी हैं। जबकि बाकी बसें मार्च 2024 तक बेस्ट के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। मुंबई के 12 बस डिपो से ये सभी 200 डबल डेकर एसी बसें चलायी जाएंगी।

बेस्ट के बेड़े में कम हो रही बसें!

गौरतलब हो कि 75 वर्ष पुरा कर चुकी बेस्ट मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बस सेवा मुहैया कराती है और इसके पास बसों की संख्या घटकर 2952 हो गयी है। जुलाई 2023 में बेस्ट के बेड़े में 3082 बसें थीं। वहीँ, 2022 में यह संख्या 3638 थी। बेस्ट के पास 400 से अधिक ई-बसें भी हैं। इसके अलावा बेस्ट उपक्रम सार्वजनिक परिवहन की मांग को पूरा करने के लिए वेट लीज मॉडल पर निजी ठेकेदारों से बसें किराए पर लेती है। वेट लीज मॉडल के तहत निजी ऑपरेटर की बस होती है और वें ही बसों के रखरखाव, ईंधन और ड्राइवरों के वेतन की जिम्मेदारी उठाते हैं।