
भायंदर-वसई फेरी सेवा शुरू
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भायंदर और वसई के बीच बहुप्रतीक्षित रो-रो फेरी सेवा (Bhayandar-Vasai Ro-Ro Ferry) शुरू हो गई है। हालांकि यह अभी तीन महीने के लिए प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है। इस दौरान समस्याओं और कठिनाइयों की जांच के बाद इस सेवा का विस्तार किया जाएगा।
महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (एमएमबी) ने बताया कि मंगलवार को ठाणे जिले के भायंदर के व्यस्त शहरों को वसई (पालघर जिला) से जोड़ने वाली नई रो-रो जहाज सेवा शुरू की गई है। इससे यात्री और वाहन दोनों एक साथ भायंदर से वसई के बीच आसानी से बहुत कम समय में आ जा सकेंगे। इससे दो, तीन, चार पहिया वाहन और अन्य भारी वाहनों को भी ले जाया जा सकता है। यह भी पढ़े-कई किलो सोना पहनने वाले महाराष्ट्र के ‘गोल्डमैन’ का निधन, बैलगाड़ी रेस का था क्रेज
सिर्फ 15 मिनट का सफर
वर्तमान में पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों के अलावा भायंदर और वसई शहरों तक मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के जरिए पहुंचा जा सकता है। इसमें एक तरफ से लगभग 100-125 मिनट का समय लगता है। जबकि नई रो-रो फेरी से यह समय घटकर बमुश्किल 15 मिनट रह जाएगा. इससे न केवल ईंधन और समय की बचत होगी बल्कि प्रदूषण भी घटेगा।
क्या है टाइमिंग?
अभी वसई छोर से सुबह 6.45 बजे और भाईंदर की ओर से सुबह 7.30 बजे से फेरी सेवा शुरू होगी। यह 12 घंटे में आठ राउंड मारेगी। एक बार में रो-रो फेरी से 100 यात्री और 33 चार पहिया वाहन जा सकते है।
कितना है किराया?
भायंदर-वसई फेरी में एक बार की यात्रा के लिए 3 से 12 वर्ष के बच्चों का न्यूनतम किराया 15 रुपये, वयस्क यात्रियों के लिए 30 रुपये है। दोपहिया वाहनों के लिए किराया 60 रुपये प्रति यात्रा, कार के लिए 180 रुपये और ऑटो-रिक्शा के लिए 100 रुपये है। वाहनों के प्रकार और यात्रियों की संख्या के आधार पर किराया बढ़ेगा।
यह मुंबई महानगर क्षेत्र में दूसरी रो-रो सेवा है। इससे पहले फेरी घाट (मुंबई) से मांडवा जेट्टी (रायगढ़) मार्ग पर रो-रो सेवा संचालित हो रही है। जो काफी लोकप्रिय है।
Published on:
22 Feb 2024 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
