
उद्धव गुट ने नितिन गडकरी को दिया बड़ा ऑफर
Nitin Gadkari Speech In Nagpur: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpeyee), लालकृष्ण आडवाणी (Lalkrishna Adwani), दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya) और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बहुत काम किया है, इसके बाद ही आज नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में देश में और कई राज्यों में बीजेपी सत्ता में आई।
वह नागपुर में डॉ हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में शिक्षकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़े-नितिन गडकरी के खिलाफ भी हो सकता है CBI का इस्तेमाल, कन्हैया कुमार ने नागपुर में की बड़ी भविष्यवाणी
वाजपेयी-आडवाणी जैसे नेताओं की वजह से सत्ता में बीजेपी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ समय पहले पार्टी की हालत बहुत खराब थी. लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, दीनदयाल उपाध्याय और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बहुत काम किया। गडकरी ने आगे कहा कि जिस वजह से आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और देश के कई राज्यों में बीजेपी सत्ता में आई।
गडकरी ने कहा कि जब मैं पहली बार मुंबई में भाजपा कार्यालय गया था, तो कार्यालय की स्थिति दयनीय थी। गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने डूबते सूरज को देखकर कहा था कि "अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा" और आज उनका बयान सच हो गया क्योंकि लोगों ने हमारा समर्थन किया।
सामाजिक क्षेत्र में भी काम करने की आवश्यकता
इस मौके पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमने राजनीतिक क्षेत्र में जो काम किया है, वैसे सामाजिक क्षेत्र में भी काम करने की जरूरत है।
गडकरी ने कहा कि हमारे प्रयासों से हमें गरीबी, भूख और बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी। हम शिक्षित और सभ्य बनेंगे। देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी काम करें। निश्चित रूप से आप हम कुछ ऐसा करेंगे जिससे देश के नागरिकों को गर्व होगा। अब वह दिन दूर नहीं और यह जल्द ही होगा।
इस वजह से चर्चा में है गडकरी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब बीजेपी ने उन्हें अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड से हटा दिया। पार्टी ने चुनावी टिकटों के बंटवारे के लिहाज से सबसे अहम केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का भी पुनर्गठन किया और इससे भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जगह नहीं दी। सीईसी में नए चेहरों के रूप में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जगह दी गई है। जो कि गडकरी की तरह ही नागपुर से है और संघ के बेहद करीब माने जाते है।
Published on:
22 Aug 2022 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
