
शिंदे गुट के साथ मनसे के गठबंधन की अटकले तेज
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है। बीजेपी और शिंदे खेमे की नजर अब राज ठाकरे के जरिए बीएमसी पर कब्जा करने की है। इसी बीच शिंदे गुट और मनसे के गठबंधन पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट और मनसे के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं लेकिन गठबंधन पर फैसला पार्टी चीफ लेंगे।
राज के बेटे अमित ठाकरे ने भी कहा है कि हम जल्द ही सत्ता में आएंगे। उनके इस बयान से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे तय करेंगे कि शिंदे समूह के साथ गठबंधन करना है या नहीं। मनसे आज महाराष्ट्र के 14 समुद्र तटों पर सफाई अभियान चला रही है।
गणपति विसर्जन के बाद आज दूसरे दिन समुद्र तटों पर जमा कचरे को साफ करने के लिए मनसे ने यह अभियान चलाया है। मनसे के इस स्वच्छता अभियान में पार्टी नेता नितिन सरदेसाई, संदीप देशपांडे समेत कई नेताओं और कॉलेज के युवाओं ने हिस्सा लिया है।
गौरतलब है कि बीएमसी पर शिवसेना का साढ़े तीन दशकों से कब्जा है। राज्य में भले ही कांग्रेस-एनसीपी की सरकार आती रही है लेकिन शिवसेना के हाथों में बीएमसी की सत्ता रही है। वैसे बीएमसी पर कब्जे का सीधा मतलब है मुंबई पर राज करना और अपना सियासी दबदबा बढ़ाना।
Published on:
10 Sept 2022 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
