8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PNB घोटाला: एक्शन में CBI, 30.63 करोड़ की कथित धोखाधड़ी को लेकर मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी

Mumbai company CBI investigation: फर्जी लोन और बोगस देनदारों के मायाजाल में फंसी मुंबई की एक दिग्गज कंपनी के ठिकानों को सीबीआई ने पूरी तरह खंगाल डाला है। सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाने वाले इस हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट के पीछे कई बड़े चेहरों और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का सनसनीखेज अंदेशा है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Manoj Vashisth

image

Mukul Kumar

Jul 08, 2026

PNB Bank Fraud Case

PNB Bank Fraud Case

CBI raid Mumbai: मुंबई में एक बार फिर कॉर्पोरेट जगत और बैंकिंग सिस्टम की मिलीभगत का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ हुए 30.63 करोड़ रुपये के बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बहुत ही आक्रामक और चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच एजेंसी ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आज मुंबई और उसके आसपास स्थित कंपनी तथा उसके निदेशकों (डायरेक्टर्स) के कई संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से वित्तीय हेराफेरी करने वाले कॉर्पोरेट गलियारों में हड़कंप मच गया है।

CBI की बड़ी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने कंपनी के दफ्तरों और डायरेक्टर्स के घरों पर एक साथ छापे मारे। सुबह से शाम तक चली इस रेड में कई दस्तावेज, कंप्यूटर और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि बैंक के अधिकारियों और कंपनी के बीच किस तरह सांठगांठ हुई और पैसा कैसे निकाला गया। PNB के एक ब्रांच से बिना सही कागजात के इतनी बड़ी राशि कैसे मंजूर हुई, यह सवाल अब जोरों पर है।

घोटाला कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने पीएनबी से लोन या क्रेडिट फैसिलिटी ली थी, लेकिन उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला हुआ। सीबीआई को शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि दस्तावेजों में हेराफेरी की गई और वास्तविक जानकारी छुपाई गई। अब एजेंसी पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल था।

CBI अब जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही है। अगर इसमें बैंक अधिकारियों की संलिप्तता साबित होती है तो बड़े एक्शन की उम्मीद है। कंपनी के डायरेक्टर्स से पूछताछ चल रही है और उनके बैंक खातों पर भी नजर रखी जा रही है।

नीरव मोदी भी पीएनबी बैंक के साथ कर चुका है घालमेल

पीएनबी के साथ पहले भी बड़े घोटाले हो चुके हैं। 2018 में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने पीएनबी के साथ मिलकर हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया था।

लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) के जरिए उन्होंने बैंक को चक्कर में डालकर विदेश में पैसा भेजा और बाद में लोन चुकाने से इनकार कर दिया। उस घोटाले की रकम 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग