
bjp maharastra : चंद्रकांत पाटील महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष, लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान
मुंबई. राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील को महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही मलबार हिल के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भाजपा की कमान सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसी तरह से राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आशीष शेलार ने भी मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। मुंबई भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब लोढ़ा संभालेंगे।
गौरतलब है कि अगले कुछ महीनों में ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में मजे हुए भाजपा नेता पाटील पर बड़ी जिम्मेदारी है। महानगर के बड़े बिल्डरों में शुमार लोढ़ा भी आम लोगों की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। आम लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने में वे पीछे नहीं रहे हैं। मूलत: राजस्थान के रहने वाले लोढ़ा समूचे हिंदी भाषियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी की गई है।
Published on:
16 Jul 2019 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
