19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पूजा: गूंजने लगे छठ गीत, पुराने आज भी हैं हिट

गूंजने लगे छठ गीत ( Chhath Song ), पुराने आज भी हैं हिट ( Hit ), कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, छठ मैय्या के जयघोष के साथ उमड़ेगा आज तालाबों पर हुजूम ( Flocked To The Ponds ), नहाय-खाय के साथ लोक आस्था ( Faith ) का महापर्व ( Mahaparva ) शुरू

5 min read
Google source verification

मुंबई

image

Subhash Giri

Nov 01, 2019

छठ पूजा: गूंजने लगे छठ गीत, पुराने आज भी हैं हिट

छठ पूजा: गूंजने लगे छठ गीत, पुराने आज भी हैं हिट

- सुभाष गिरी
मुंबई.छठ महापर्व के पारंपरिक पुराने गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, महिमा बा अगम अपार हे छठ मइया, उगऽ हे सूरजदेव अरघ के बेरिया,' दर्शन देहू न अपार हे दीनानाथ. 'केलवा जे फरेले घवद से वोह पर सुगा मडऱाए, बाबा कांचे-कांचे बंसवा कटाई दीह फरा फराई दीह ' पटना के घटवा पर बाजे बजनमा पारंपरिक छठ गीत आज भी सुपरहिट हैं। दर्जनों अलबम निकल रहे पर पुराने गीतों की मांग आज भी पसंद किए जा रहे हैं। छठ महापर्व को लेकर ये पारंपरिक गीत आज भी गूंज रहे हैं। छठ व्रती इन छठ गीतों को गाते हुए आज मुंबई के समुद्री तटों और तालाबों पर अघ्र्य देने जाएंगे। छठ पूजा का पर्व बिहार समेत देश के कई भागों में मनाया जाता है। यह पर्व अब यूपी के वाराणसी, चंदौली, बलिया, गाजीपुर आदि जिलों में भी खूब मनाया जाने लगा है। मुंबई, महाराष्ट्र में बसे यूपी पूर्वाचल व बिहार की महिलाएं मनाती हैं। कार्तिक मास की अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यानी दीवाली के बाद वाली छठ को सूर्य उपासना का पर्व मनाया जाता है। इस साल छठ पूजा 31 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक मनाया जाएगा। चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व पूरे देश में शुरू हो चुका है। लोग घाटों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। उत्तर भारत का प्रमुख पर्व छठ पूजा को लेकर मुंबई मे अभी से जोरदार तैयारियां शुरु हो गई है। इन दिन व्रती दिन में एक बार खाना खाना होता है। इसके लिए कद्दू या सीताफल की सब्जी और पूरी व खीर ही खाई जाती है। खरना में जो प्रसाद तैयार किया जाता है उसके लिए नया चूल्हा या साफ सुथरी रसोई का ही इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग आम की लकड़ी से ही खाना पकाते हैं। खरना के दिन से ही व्रत शुरू होना माना जाता है।

छठ महापर्व: खरना आज, गुड़ की खीर खाने की है परंपरा

छठ महापर्व: पूजा शुभ मुहूर्त, 2 नवंबर रविवार 2019

2 नवंबर सायंकालीन सूर्य को अघ्र्य
दो नवंबर को पूरा दिन व्रत रखने के बाद व्रती शाम को डूबते सूर्य को अघ्र्य देते हैं और रात भर जागकर सूर्य देवता के जल्दी उदय होने की कामना करते हैं। व्रती को सूर्योदय तक पानी तक नहीं पीना होता। इसीलिए इस व्रत को काफी कठिन व्रत माना जाता है। व्रत के आखिरी दिन 3 नवंबर को जब उगते सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। अर्घ्य देने के बाद ही व्रती पारण करता है और प्रसाद ग्रहण करता है। इस अवसर पर छठी मइया यानी भगवान सूर्य से आशीर्वाद के लिए बहुत से लोग सपरिवार व्रत रखते हैं।
छठ महापर्व: मिट्टी के चूल्हे पर क्यों बनाया जाता है छठ का प्रसाद?

छठ महापर्व: इस बार बहुत ही शुभ संयोग में दिया जायेगा सूर्य को अर्घ्य

भांडुप में उत्सव प्रतिष्ठान का छठ पूजा
उत्सव प्रतिष्ठान के तत्वावधान में बीपीईएस स्कुल के पास, फरीद नगर में विगत तीन वर्षों से नि:शुल्क छठ पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है, बताते चले नेव्हल डॉकयार्ड कॉलनी का रास्ता बंद होने से वहां मनाया जाने वाला यह उत्तर भारतीय आस्था का पर्व और छठ व्रत धारियों की आहत कर दिया था, तभी पूर्व नगरसेवक एड. पी. एस. पाण्डेय व समाजसेवक आनंद दीक्षित, भीमराव प्रसाद, संजीव सिंह, श्रीनिवास वैष्णव, राजेन्द्र निषाद, राधेश्याम यादव, कृष्णमोहन पाण्डेय, धर्मा कहार, पुरूषोत्तम यादव आदि ने 2017 में बैगणपाडा गणेशोत्सव मैदान में शुरूआत की गई। संस्था के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र निषाद और राधेश्याम यादव ने बताया कि गत वर्ष में मैदान की क्षमता के अनुसार 300 वेदीयों का निर्माण किया गया था इस वर्ष स्थानीय नगरसेविका जागृती पाटील द्वारा मैदान की साफ-सफाई करा कर प्रांगण के रिक्त स्थानों को भी उपयोग में लाकर 50अन्य वेदीयों का निर्माण किया जा रहा है और आनंद दीक्षित और श्रीनिवास वैष्णव के सहयोग और निरीक्षण में कृत्रिम तलाव का निर्माण किया जाता है। डेकोरेशन का कार्य भीमराव प्रसाद करते हैं इस वर्ष संस्था के सदस्य बाबुल दुबे ने स्वत: अगुवाई करते अपनी कंपनी बाबुल म्यूझिकल ग्रुप द्वारा बनारस से सुप्रसिद्ध गायक ओमकार बनारसी, पूजा सिन्हा और अजय परदेशी को विशेष रूप से अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बुलाया है। संस्था के वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ने नगर वासियों से आवाहन किया है कि वे सुविधाओं के लिए बैनर लगाया गया है और अजय यादव,राजीव यादव और संदीप कांबले उनका पंजीकरण कर उन्हें वेदी नंबर प्रदान करेंगे इस प्रावधान किया गया है जो 1 नवंबर को प्रदान किया जाएगा। आयोजन में प्रमुख उपस्थिती ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक, ईशान्य मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्रीनिवास त्रिपाठी और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति रहेगी।
छठ महापर्व: खरना से शुरू हुआ 36 घंटे का उपवास, शनिवार को पहला अर्घ्य

चार दिनों का लोक आस्था का महापर्व छठ कब है?

व्रतियों का स्वागत करेंगे शिवसेना सांसद-विधायक
मालाड (पूर्व) के बुवा सालवी मनपा मैदान मे महाछठ पूजा एकता मित्र मंडल द्वारा आयोजित महा छठ महोत्सव मे शिवसेना सांसद गजानन किर्तीकर व विधायक सुनिल प्रभू बतौर मुख्य अतिथी पधारेंगे। मंडल के अध्यक्ष जगरनाथ वर्मा ने बताया कि, यहां हर साल 5 हजार से अधिक व्रतियों के लिये व्यवस्था की जाती है। सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन करने के लिये आयोजन समिति के साथ स्वयं स्थानीय सांसद व विधायक मौजूद रहेंगें। सभी व्यस्था निशुल्क दी जाती है। इसके साथ ही ऐसे व्रततियों का भी पूरा ख्याल रखा जाता है जो आर्थिक रुप से कमजोर होते हैं। उनके लिये पूर्ण आदरभाव से बांस की टोकरी, फल, प्रसाद सहित अन्य सभी पूजा सामग्री की व्यवस्था मंडल द्वारा किया जाता है। निशुल्क पूजा सामग्री के लिये मंडल अध्यक्ष जगरनाथ वर्मा व अन्य पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिये 100 से अधिक स्वयं सेवक मौजूद रहते हैं। 36 घंटे निर्जला व्रत की शुरुआत एक नवंबर को छोटी छठ (खरना) से होगी। इस महपर्व मे शामिल होने के लिये आसपास के क्षेत्रों से हर साल उक्त मनपा मैदान मे बड़ी संख्या में लोग पधारते हैं। इस अवसर भजन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। मुख्य आयोजन दो और तीन नवंबर को होगा। इस अवसर पर सांसद गजानन किर्तीकर, शिवसेना विधायक सुनिल प्रभू, संतोष नंदलाल सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, मनोज सिंह, बालेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहेंगे।
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, 2 नवंबर को पहला अर्घ्य

भोजपुरी की गायिका पूनम पांडे गाएंगी गीत
कल्याण. गणेशघाट पर छठ पूजा उत्सव संस्था की ओर से पिछले 15 साल से छठपूजा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी डा. पंकज उपाध्याय ने बताया कि संस्था द्वारा छठप्रेमियों के अर्घ के लिए दूध,चाय,सुरक्षा की व्यवस्था आदि के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। अध्यक्ष अनिल सिन्हा के अनुसार घाट की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं को स्थान आदि अधिकांश व्यवस्था संस्था की ओर से हर साल किया जाता है। साथ ही भोजपुरी कलाकारों द्वारा छठ मईया की गीत एवं भोजपुरी लोकगीत का भरपूर आनंद मिलता है। यहां गणेशघाट पर करीब 5 हजार से अधिक श्रद्धालु इकठ्ठा होते हैं। इस साल भी बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। डा. पंकज उपाध्याय ने कहा कि संस्था से जुड़े रवि गुप्ता,सन्तोष गुप्ता,अवध किशोर बरनवाल,अशोक राजपूत,अनिल पांडे सहित तमाम कार्यकर्ता छठपूजा की तैयारी में जुटे हैं। उसी तरह उल्हासनगर के पवई स्थित हीराघाट में सर्वधर्म समभाव मित्र मंडल की ओर से 29 वर्षों से लगातार छठपूजा का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष आर.आर.सिंह ने कहा कि इस साल बड़े पैमाने पर छठ की तैयारी की जा रही है। दो नवम्बर को होने वाले छठपूजा समारोह में इस बार विशेष रूप "माता की ज्योत" कार्यक्रम रखा गया है जिसमें भोजपुरी गायक संजय तिवारी(सफल),और भोजपुरी की मशहूर गायिका पूनम पांडे लोकगीत और छठगीत प्रस्तुत करेंगे। हीराघाट में तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इस कार्य में मन्नू सिंह,मुन्नीलाल शहा,उमेश राणा,अरविंद शहा,दिगम्बर आदि सहित तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं जो श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा का काम करेंगे।
छठ महापर्व: इस बार बहुत ही शुभ संयोग में दिया जायेगा सूर्य को अर्घ्य

छठ महापर्व: मिट्टी के चूल्हे पर क्यों बनाया जाता है छठ का प्रसाद?