6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के मलाड इलाके में भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, एक गंभीर रूप से घायल, 5 गिरफ्तार

Mumbai Malad Clash: मुंबई के उपनगरीय इलाके मलाड में उस समय हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 06, 2026

Mumbai Malad violence

मुंबई के मालाड में दो गुटों में झड़प (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मालाड पूर्व (Malad) इलाके में रविवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प होने से इलाके में तनाव फैल गया। यह घटना दिंडोशी पुलिस स्टेशन (Dindoshi Police Station) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संतोष नगर मार्केट इलाके (Santosh Nagar) में हुई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वर्तमान में इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, महाराष्ट्र एटीएस ने कुर्ला और खडवली इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई में युवक गंभीर जख्मी

घटना की सूचना मिलते ही दिंडोशी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। हालांकि, जब भीड़ ने अधिकारियों की बात नहीं मानी, तब हालात काबू में लाने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पूरे संतोष नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में अस्थायी कैंप भी लगाया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, झड़प के कारणों की जांच की जा रही है।

ATS ने दो संदिग्धों को दबोचा, JeM से जुड़े तार    

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के कुर्ला और ठाणे के खडवली इलाके में संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली स्पेशल सेल के साथ मिलकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमरान उर्फ सोनू उर्फ मोजे और बड़ा इमरान के तौर पर हुई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पास से कई संवेदनशील सामग्री बरामद की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एजेंसियों को शक है कि दोनों आरोपी ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुए थे और संभव है कि उन्हें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) द्वारा ब्रेनवॉश किया गया हो। फिलहाल इस पूरे मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है। इस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।