
CNG
महाराष्ट्र के नागपुर में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी 6 रुपये प्रति किलो सीएनजी पर हुई है जिसके बाद नागपुर में अब सीएनजी 116 रुपये प्रति किलो में मिलने लगी है। नागपुर में सिर्फ सीएनजी ही नहीं पेट्रोल और डीजल भी काफी महंगे रेट पर मिल रहे हैं। पेट्रोल का रेट 106.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.60 रुपए है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अक्सर पेट्रोल-डीजल की बजाए ईंधन के इस्तेमाल की सलाह दिया करते हैं। लेकिन उनके शहर नागपुर में ही जनता को सबसे महंगी सीएनजी गैस खरीदनी पड़ रही है।
महाराष्ट्र में नाशिक में सबसे सस्ता सीएनजी मिल रहा है। नासिक में सीएनजी 67.90 रुपए प्रति किलो की दर से मिल रहा है। महाराष्ट्र में औसतन सीएनजी का रेट 82 रुपए 60 पैसे प्रति किलो है। वहीं मुंबई में सीएनजी 80 रुपए किलो की दर से बिक रहा है। यह भी पढ़ें: Mumbai: जिस बैंक में लगाया झाड़ू अब उसी बैंक में बनीं AGM, जानें प्रतीक्षा टोंडवलकर की दिल को छू लेने वाली स्टोरी
बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में सिर्फ तीन सीएनजी के पंप हैं। आज के समय में नागपुर के लिए गुजरात से एलएनजी मंगवाया जाता है जिसे प्रक्रिया करके सीएनजी में बदला जाता है। इसी वजह से नागपुर में देश के अन्य शहरों की तुलना में सीएनजी का रेट सबसे ज्यादा है। नागपुर में जो तीन सीएनजी पंप हैं वो प्राइवेट कंपनियां हैं जिसकी वजह से नागपुर में सीएनजी ईंधन का एकाधिकार है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर के सीएनजी पंप अधिकारियों ने बताया कि नागपुर तक गैस पाइपलाइन डालने का काम जोरों पर चल रहा है जिसके पूरा हो जाने के बाद सीएनजी की कीमतों में गिरावट आ सकती है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान होकर जब लोगों ने सीएनजी की तरफ भागे, तो सीएनजी गैस की कीमतें भी आसमान छूने लगी। महाराष्ट्र के विदर्भ के अन्य इलाकों में भी सीएनजी महंगी है, लेकिन नागपुर में तो सीएनजी की कीमतों ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है।
जानें महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में रेट: नागपुर में सीएनजी 116 रुपए किलो की दर से मिल रही है, जो देश में सबसे महंगी है। इसके बाद पुणे और पिंपरी-चिंचवड में यह 85 रुपए किलो की दर से मिल रही है। मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में यह 80 रुपए किलो के भाव से मिल रहा है। वहीं, नासिक और धुले में सीएनजी की कीमत 67.90 रुपए किलो है।
Updated on:
02 Aug 2022 06:03 pm
Published on:
02 Aug 2022 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
