चुनाव आयोग ने कहा, "शाम 5 बजे से रात 11:45 बजे तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी सामान्य थी, जो मतदान की प्रक्रिया का हिस्सा था। हालांकि, मतदान प्रतिशत में बदलाव करना असंभव है। मतदान केंद्र से वोटिंग का रुझान 5 अंतरालों पर लिया जाता है यानी सुबह 9:00 बजे, 11:00 बजे, दोपहर 1:00 बजे, 3:00 बजे और शाम 5:00 बजे। मतदान के दिन वोटर टर्नआउट ऐप के माध्यम से इस डेटा को सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित किया जाता है।"