25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं की धरपकड़, सांसद वर्षा गायकवाड़ नजरबंद, भारी पुलिस बल तैनात

Congress Protest : मुंबई में सुबह से ही कांग्रेस के बड़े नेताओं की धरपकड़ जारी है। मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ को पुलिस ने नजरबंद किया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Maharashtra Visit) आज (30 अगस्त) महाराष्ट्र के दौरे पर आएं है। पीएम मोदी ने मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ (जीएफएफ) 2024 को संबोधित किया और अब उनका पालघर में कार्यक्रम है। जहां वह 76 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। लेकिन पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे को लेकर सूबे की राजनीति गरमाई हुई है।

यह भी पढ़े-PM मोदी शुक्रवार को आएंगे मुंबई, 76000 करोड़ के वधावन बंदरगाह का करेंगे शिलान्यास

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनायीं हैं। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मुंबई में सुबह से ही कांग्रेस के बड़े नेताओं की धरपकड़ जारी है। यहां तक मुंबई कांग्रेस प्रमुख व सांसद वर्षा गायकवाड़ को नजरबंद किया गया है। मुंबई पुलिस ने कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया है।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके इमारत की तरफ जाने वाली सड़कों पर पुलिस बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस शहरभर में प्रमुख कांग्रेस नेताओं को पकड़ रही है।

शिवाजी पार्क ले गई पुलिस

वर्षा गायकवाड़ ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें और उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी की मुंबई यात्रा के दौरान उनके नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन के लिए दादर के शिवाजी पार्क में छोड़ा जाएगा। इसके लिए पुलिस वर्षा गायकवाड़ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर शिवाजी पार्क ले गई।

मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता हिरासत में

मुंबई पुलिस ने सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। वर्षा गायकवाड़ के अलावा कांग्रेस नेता नसीम खान, भाई जगताप, असलम शेख को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीँ, पालघर जिला कांग्रेस प्रमुख को भी पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर है।

फडणवीस पर बोला हमला

वर्षा गायकवाड़ ने सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, क्या मैं फरार हूं, क्या मैं आतंकवादी हूं, क्या मैं किसी अपराध में शामिल हूं? आपने मुझे क्यों पकड़ा है? मेरे परिवार वालों को मुझसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, पत्रकारों को मुझसे बात नहीं करने दे रहें, मैंने ऐसा कौन सा अपराध किया है कि पुलिस ने मुझे रोका है? फडणवीस जी आप क्या कर रहे हैं? जहां शासन करना चाहिए वहां आप नहीं कर रहे हैं और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।