6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: क्रिकेटर उमेश यादव से 44 लाख रुपये की ठगी, दोस्त पर लगा आरोप

Umesh Yadav Duped in Nagpur: शिकायत के मुताबिक, आरोपी ठाकरे ने कोराडी इलाके में एमएसईबी कॉलोनी (MSEB Colony Koradi) में संपत्ति खरीदने के बहाने यादव से 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 21, 2023

umesh_yadav_cheating.jpg

नागपुर में उमेश यादव से फ्रॉड

Umesh Yadav News: महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur News) में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव (Indian Pacer Umesh Yadav) के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि यादव के मैनेजर ने उनके साथ 44 लाख रुपये की ठगी की। बताया जा रहा है कि आरोपी मैनेजर भारतीय क्रिकेटर का दोस्त भी है। इस संबंध में कोराडी पुलिस स्टेशन (Koradi Police) में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

नागपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) निवासी उमेश यादव (35) ने अपने 37 वर्षीय दोस्त शैलेश दत्ता ठाकरे (Shailesh Dutta Thakre) को अपने फाइनेंस को देखने के लिए हायर किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शैलेश ठाकरे शहर के कोराडी (Koradi) इलाके में रहता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: फडणवीस डिप्टी CM के पद से दें इस्तीफा... राकांपा ने सरकारी बंगले में रील शूट करने का लगाया आरोप

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ठाकरे ने कोराडी इलाके में एमएसईबी कॉलोनी (MSEB Colony Koradi) में संपत्ति खरीदने के बहाने यादव से 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

उमेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोराडी पुलिस ने आरोपी शैलेश ठाकरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज किया है। सीपी अमितेश कुमार (Amitesh Kumar) ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


क्या है आरोप?

यादव ने 2014 में ठाकरे को अपने फाइनेंस, प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी थी। यादव की शिकायत के अनुसार, एमएसईबी कॉलोनी में संपत्ति खरीदने के लिए ठाकरे को 44 लाख रूपये ट्रांसफर किये थे। लेकिन ठाकरे ने राशि हड़प ली और अपने नाम पर संपत्ति खरीद ली। जब यादव ने उनसे पैसे वापस मांगे या संपत्ति उनके नाम पर करने के लिए कहा तो वह तैयार नहीं हुआ।